Bandar Sher Ki Kahani । शेर और बंदर की कहानी

Bandar Sher Ki Kahani in hindi: दोस्तों हम सब ने बचपन में अपने घर के बड़े-बुजुर्गों से बहुत सारी कहानियां सुनी है। इनमें से एक Bandar Sher Ki Kahani भी है। इस शेर और बंदर की कहानी (Bandar Sher Ki Kahani) को सुनाकर हमारे बड़े-बुजुर्ग हमेशा हमें बुद्धिमत्ता से काम लेने को कहते थे।

आज हम आपको वही शेर और बंदर की कहानी (Bandar Sher Ki Kahani) सुनाने जा रहे हैं। आप इस Bandar aur Sher Ki Kahani को आगे जरुर सुनाएं और उन्हें भी बंदर की तरह बुद्धिमत्ता से काम लेने की शिक्षा दें। इस Bandar Sher Ki Kahani (Lion and monkey story in hindi) को अंत तक जरूर पढ़ें।

शेर और बंदर की कहानी: Bandar Sher Ki Kahani

एक बार की बात है। एक बहुत ही घना जंगल था। जंगल का राजा शेर बहुत ही क्रूर और निर्दयी था। वह आए दिन जानवरों को मारकर खाता था। जितना भाता, उतना खाता और फिर बेवजह अनेक जानवरों का मार गिराता। इससे जंगल के सभी जानवर बहुत परेशान थे।

जानवरों के लिए मुसीबत: Bandar Sher Ki Kahani

अब शेर की उम्र भी थोड़ी ढल चुकी थी लेकिन किसी भी जानवर का उससे मुकाबला करने की हिम्मत नहीं थी। शेर को अब ज्यादा भागने से थकान होने लगी थी तो एक दिन शेर ने जंगल में घोषणा करवा दी कि जंगल के सभी जानवर शेर का शिकार करने में मदद करेंगे। वह जिस भी जानवर को बुलाएगा, बाकी सभी जानवर उसको पकड़ कर शेर के सामने हाजिर करेंगे।

चूंकि जानवरों में शेर का मुकाबला करने की हिम्मत नहीं थी इसलिए उन्हें शेर की बात माननी पड़ी। अब शेर बस आदेश करता और जानवर उसके लिए शिकार पकड़कर लाते। अब शेर और अधिक खूंखार हो गया था। वह पहले से ज्यादा जानवरों को मारने लगा।

जंगल के सभी जानवर बहुत दुखी थे क्योंकि उन्हें अपने ही साथियों को पकड़कर शेर के शिकार के लिए लेकर जाना पड़ता था।

जानवरों की गुप्त सभा: Bandar Sher Ki Kahani

एक दिन जंगल के सभी जानवरों ने शेर से चोरी छुपे एक बैठक बुलाई और सब इस समस्या का हल ढूंढने लगे। जानवरों ने तरह तरह के सुझाव दिए। किसी ने कहा कि “चलो, जंगल ही छोड़ देते हैं” तो किसी दूसरे ने कहा कि “चलो, शेर से लड़कर मुकाबला करते हैं” तो किसी तीसरे ने कहा कि “अरे भाई, यह कैसे संभव है। हम लोग न तो शेर के जितने ताकतवर है और न ही हमारे पास उतने तीखे दांत है कि शेर हमसे डरे। हम सब मिलकर भी बल के मामले में तो शेर का मुकाबला बिल्कुल भी नहीं कर पाएंगे।”

Bandar Sher Ki Kahani, शेर और बंदर की कहानी, Bandar Sher Ki Kahani

इतना सुनते ही सभी जानवर दुखी हो गए। तभी सब जानवरों को पेड़ पर बैठा बंदर दिखाई दिया जो शांति से उन सब की बातों को सुन रहा था। बंदर बहुत ही बुद्धिमान था और हमेशा ही सभी जानवरों की समस्याओं को हल करता। अब जानवरों को एक नई उम्मीद दिखाई दी और उन्होंने बंदर से विनती की कि अब तो आप ही हमारी मदद करे।

मुसीबत का हल: Bandar Sher Ki Kahani

बुड्ढे बंदर ने कुछ देर तक सोचा और फिर कहा कि “मेरे पास एक तरकीब है। यदि तुम सब लोग मेरा साथ दो तो हम शेर का मुकाबला कर सकते हैं।”

शेर का मुकाबला करने की बात सुनते ही सभी जानवर डर गए। उन्होंने फिर से वह बात दोहराई कि हम शेर के जितने ताकतवर नहीं है और ना ही हमारे उतने तीखे दांत है कि शेर को डरा सके।

बंदर ने हंस कर कहा कि “बल के मामले में तो शेर हमसे श्रेष्ठ है लेकिन क्या पता की बुद्धि के मामले में श्रेष्ठ नहीं हो? हम शेर को बल से नहीं बल्कि बुद्धि से हरायेंगे।

सभी जानवरों ने बंदर से योजना पूछी और वचन दिया कि वे सब मिलकर साथ देंगे। तो बुड्ढे बंदर ने उन सबको एक योजना बताई और सबके चेहरे पर रौनक आ गई।

अगले दिन सभी जानवरों ने शेर के विरुद्ध हड़ताल शुरू कर दी। उन्होंने शेर के लिए जानवर पकड़कर लाने के लिए मना कर दिया। अब शेर क्रोधित हो गया और जानवरों को सजा देने के लिए निकल पड़ा। उसे यह बिल्कुल भी अंदेशा नहीं था कि आज सजा मिलने की बारी उसकी है।

सभी जानवरों ने शेर के लिए पहले ही जाल बिछा रखा था। उन्होंने जंगल में एक बड़ा गड्ढा खोदकर उस पर घास-फूस बिछा दिया जिससे वह जंगल की बाकी जमीन की तरह ही समतल दिख रहा था। किसी के लिए भी यह अंदाजा लगाना मुश्किल था कि यहां इतना बड़ा गड्ढा है।

शेर से बदला: Bandar aur Sher Ki Kahani

जब शेर उस तरफ दहाड़ते हुआ पहुँचा तो गड्ढे में गिर गया। शेर के गड्ढे में गिरते ही जंगल के सभी जानवर वहां इकट्ठे हो गए। उसने गड्ढे से निकलने के लिए बहुत कोशिश की पर वह नाकाम रहा। जब उसे बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं दिखा तो वह जंगल के जानवरों को चुनौती देने लगा कि अगर उसे बाहर नहीं निकला गया तो वह सबको मार कर खा जाएगा।

इस पर सभी जानवर जोर-जोर से हंसने लगे। अब कई दिनों तक शेर भूखा-प्यासा उसी गड्ढे में पङा रहा। कुछ दिनों में शेर भूख-प्यास के कारण मर गया। जंगल के सभी जानवर एक-दूसरे को बधाइयां देने लगे और उन्होंने उस बुद्धिमान बंदर का शुक्रिया अदा किया।

यह भी पढ़े:

Top 10 Hindi Stories with Moral: हिंदी नैतिक कहानियां

बंदर और शेर की कहानी से शिक्षा

बुद्धिमान बंदर और शेर की कहानी (Bandar Sher Ki Kahani) से हमें यह शिक्षा मिलती है कि हमें किसी भी परिस्थिति में घबराना नहीं चाहिए। जिस तरह जंगल के सभी जानवरों ने मिलकर शेर के खिलाफ लड़ाई लड़ी। उसी तरह हमें भी किसी मुसीबत के आने पर एक साथ मिलकर मुकाबला करना चाहिए।

शेर और बंदर की कहानी (Bandar Sher Ki Kahani) में जिस तरह विपरीत परिस्थिति में भी बुद्धिमान बंदर नहीं घबराया। इस तरह, हमें भी किसी भी प्रतिकूल परिस्थिति में नहीं घबराना चाहिए। सदैव बुद्धिमत्ता से काम लेना चाहिए।

यदि आप भी अपनी कोई कहानी पब्लिश करवाना चाहते हैं तो आप हमे kamleshsihagbhambhu@gmail.com पर भेज सकते हैं।

Leave a Comment